सीजी भास्कर, 12 सितंबर। बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत (Lightning Strike Durg) हो गई। हादसे में दो युवक बिजली की चपेट में आए थे। इनमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे Lightning Strike Durg
घटना लिटिया चौकी क्षेत्र के मोहंदी मोड़ के पास बांध के नजदीक हुई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवक दुर्ग-खैरागढ़ मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। तेज बारिश शुरू होने पर दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल
एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
हादसे में 30 वर्षीय गजराज साहू निवासी मोहंदी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय ठाकुर निवासी बुंदेली, राजनांदगांव घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मोहंदी गांव में शोक का माहौल है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस



