सीजी भास्कर, 12 सितंबर। रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते (Dhamtari Crime News) हुए 2 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व स्कूटीबरामद की गई है।

मानव वन मोड़ पर की थी लूट Dhamtari Crime News
पुलिसके अनुसार, 7 सितंबर की शाम ग्राम खिरकीटोला निवासी ढालसिंग नेताम मानव वनके आगे तालाब मोड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार आरोपियों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर 6 हजार रुपए नकद और VIVO मोबाइल लूट लिया।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
रिपोर्ट के बाद रुद्री पुलिस ने साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। संदेहियों से पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आने के बाद तहसीलदारके समक्ष शिनाख्तगी कराई गई।
यह भी पढ़ें:Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक
चाकू और वाहन भी जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत उर्फ दीपू ध्रुव (23) और भरत यादव (22), दोनों निवासी धमतरीके रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की रकम, मोबाइल, चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त
मामले में BNS की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई है।
खबरें और भी हैं…BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम



