CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Magarlod Robbery : मगरलोड में चाकू दिखाकर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए

Magarlod Robbery : मगरलोड में चाकू दिखाकर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
14/09/2026
Share
Magarlod Robbery
Magarlod Robbery

सीजी भास्कर, 14 सितंबर। मगरलोड क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा (Magarlod Robbery) कसा है। पुलिस ने दो वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लूट का सामान भी बरामद किया।

Contents
  • राहगीर से लूट का पहला मामला Magarlod Robbery
  • माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को भी बनाया निशाना
  • नगदी और मोबाइल समेत सामान बरामद
  • खबरें और भी हैं…Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

 

Magarlod Robbery
Magarlod Robbery

 

राहगीर से लूट का पहला मामला Magarlod Robbery

 

10 सितंबर को पवन कुमार साहू अपने साथी के साथ सिंगपुर से लौट रहे थे। चारभाठा-सेन्दूभाठा के बीच बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया।

आरोपियों ने उनसे 10,100 रुपये, दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। शिकायत के बाद मगरलोड पुलिस ने जांच शुरू की।

 

माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को भी बनाया निशाना

 

जांच में आरोपियों की संलिप्तता 11 सितंबर की दूसरी लूट में भी सामने आई। मड़ेली के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी राजकुमार तीरधारी से मारपीट कर चाकू दिखाया गया और 1,500 रुपये, मोबाइल व बैग लूट लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: Photo Harassment Case : युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजकर किया परेशान, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

 

नगदी और मोबाइल समेत सामान बरामद

 

पुलिस ने सुनील कुमार ध्रुव और सुरेन्द्र कुमार ध्रुव को गिरफ्तार किया है। वहीं नीतीश ध्रुव समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी मामले में संलिप्तता सामने आई है।

आरोपियों की निशानदेही पर नगदी, मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 4 एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य आरोपी के संबंध में जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं…Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

 

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

Fortified Rice Kernel : अगले सीजन की तैयारी तेज, चावल वितरण से जुड़ी व्यवस्था पर हुआ अहम मंथन
फंसा मैसूर दशहरा! लेखिका बानू पर भड़की बीजेपी बोली- क्या उन्हें देवी चामुंडेश्वरी में विश्वास है…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…विमान हादसे में जिंदा बचा एक शख्स
Fraud Case : मर्सिडीज कार डील बन गई जालसाजी, चिकित्सक से 48 लाख की ठगी
CG Teacher Recruitment 2026 : सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर 2026 को संभावित परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

Raigarh Police Transfe
Raigarh Police Transfer : रायगढ़ में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, 4 एएसआई समेत कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी

जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (Raigarh…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर बिलासपुर पहुंचे…

Government Job Fraud
Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : कौशिक बोले- CM साय को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, बैज के बयान पर किया पलटवार

लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?