CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा (अरमरीकला) में तीजा पर्व मनाने मायके आई 32 वर्षीय महिला की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। महिला अपनी बहनों के साथ जमीन पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास डस लिया। परिजनों ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप मौजूद था। (Balod Krait Snake Bite Death)

Contents
  • अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया : Balod Krait Snake Bite Death
  • चारों बहनें तीजा मनाने आई थीं
  • दो बच्चों की मां थी केकती : Balod Krait Snake Bite Death
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

मृतका की पहचान धमतरी जिले के अरौद (अर्जुनी) निवासी केकती बाई सिन्हा के रूप में हुई है। सांप के डसने के बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और केकती को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे। वाहन मिलने में देरी के कारण इलाज शुरू होने में भी समय लग गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया : Balod Krait Snake Bite Death

परिजन केकती को जिला अस्पताल बालोद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार धमतरी जिले के अरौद गांव में किया गया।

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

 

चारों बहनें तीजा मनाने आई थीं

केकती के छोटे भाई मोहन सिन्हा ने बताया कि परिवार में चार बहनें हैं और तीजा मनाने के लिए सभी मायके आई थीं। रात में चारों बहनें जमीन पर एक साथ सो रही थीं। इसी दौरान केकती को पैर में सांप के डसने का अहसास हुआ और उसने आवाज लगाई।

आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और लाइट जलाने पर बिस्तर के पास सांप दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने वाहन की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

दो बच्चों की मां थी केकती : Balod Krait Snake Bite Death

केकती के पति गंगा प्रसाद सिन्हा ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटी डोमेश्वरी 9 साल की है और कक्षा छठवीं में पढ़ती है, जबकि बेटा जिज्ञासु 10 साल का है और कक्षा चौथी में पढ़ रहा है। दोनों बच्चे मां के साथ तीजा मनाने जाना चाहते थे, लेकिन अरौद में ही रुक गए थे।

पति को घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे मिली। वह बालोद पहुंचे, लेकिन तब तक केकती की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना ग्राम मोहारा की है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और धमतरी जिले के अरौद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Mission Antariksh : मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के खास मौके पर मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का किया शुभारंभ
CG Budget Session 2026 : 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का वार्षिक बजट
AI Investigation : कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने खोला खूंखार डकैतों का राज, सौ से ज्यादा वारदात करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
CBSE Board Exam 2026 : परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, सीबीएसई ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा
Diesel Crisis : डीजल के लिए भटक रहे किसान, खेतों में थमे ट्रैक्टर, खरीफ सीजन पर संकट के बादल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ…

PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे
PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि…

Shyam Baba Temple
Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और…

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?