CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया

BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
BJP Leader Attack
BJP Leader Attack

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से हमला करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक एम्स परिसर में खड़ी कर ट्रेन से अहमदाबाद चला गया था। वहां दोस्त से संपर्क नहीं होने पर वह वापस रायपुर लौटा, जहां पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया।

Contents
  • होटल में चाय पी रहे थे भाजपा नेता BJP Leader Attack
  • बाइक एम्स में छोड़कर अहमदाबाद भागा
  • पुलिस ने स्टेशन से दबोचा

 

BJP Leader Attack

 

होटल में चाय पी रहे थे भाजपा नेता BJP Leader Attack

 

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। राजेंद्र सिंह यादव जोरातराई के एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुरपा बाग (40) वहां पहुंचा और पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र घायल हो गए।

उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

 

बाइक एम्स में छोड़कर अहमदाबाद भागा

 

हमले के बाद आरोपी ने अपनी बाइक एम्स परिसर में खड़ी की और ट्रेन से अहमदाबाद रवाना हो गया। वहां उसे एक दोस्त के पास रुकना था, लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने रायपुर लौटने का फैसला किया।

रास्ते में आरोपी ने दोस्त को फोन कर बाइक एम्स में खड़ी होने और रायपुर आने की जानकारी दी। उसने दोस्त से स्टेशन पहुंचकर लेने के लिए भी कहा। इसी बातचीत की जानकारी आरोपी के भाई को मिली और उसने पुलिस को सूचना दे दी।

 

पुलिस ने स्टेशन से दबोचा

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने एम्स परिसर पहुंचकर आरोपी की बाइक बरामद की। इसके बाद टीम परिवार के सदस्यों के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। आरोपी के स्टेशन पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोरातराई के मिलन चौक-बागपारा का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना का वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

 

खबरें और भी हैं: Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा
Ranya Rao Gold Smuggling: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर ED का शिकंजा, ₹34 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Drug Supply Racket : ATM से चलता था नशे का धंधा, हैदराबाद से सरगुजा तक फैला रैकेट ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार
पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान
नक्सलवाद पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत: कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग तेज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?