सीजी भास्कर, 17 सितंबर। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को दीपोत्सव की तैयारियों के बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद (Danteshwari Temple) हो गया। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर सवा लाख दीप जलाने की तैयारी है। कांग्रेस ने दुकानों को बंद कराने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया।
विवाद की सूचना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनके लौटने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की हुई और जूते-चप्पल फेंके जाने की स्थिति भी बनी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया।

दुकानों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर विवाद Danteshwari Temple
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की ओर से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जगदलपुर में शाम को मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाने हैं। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन के कारण दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। वहीं भाजपा की ओर से कहा गया कि मंदिर के द्वार बंद नहीं किए गए हैं और श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक नहीं है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
डिप्टी सीएम से हुई नोकझोंक
विरोध के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कुछ देर बहस और नोकझोंक हुई। इसके बाद उनके वहां से लौटने पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरू होने के बाद विवाद और बढ़ गया।
धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
दोनों दलों ने लगाए अलग-अलग आरोप
भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता दीपोत्सव का विरोध करने पहुंचे थे और उपमुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दीपोत्सव के नाम पर छोटे व्यापारियों की दुकानें बंद कराई जा रही हैं और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस ने मौके पर स्थिति नियंत्रित कर ली है। आयोजन को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जारी है।
खबरें और भी हैं…Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन


