सीजी भास्कर, 17 सितंबर। गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132 केवी बिजली सब-स्टेशन में गुरुवार को अचानक (Transformer Fire) आग लग गई। आग 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें और धुएं का बड़ा गुबार दूर तक दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गुरूर पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है और अधिकारियों की ओर से इसकी जांच की जा रही है।

फीडरों का लोड किया गया सामान्य Transformer Fire
आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए 220 केवी से निकलने वाले सभी 132 केवी फीडरों का लोड सामान्य किया गया। जानकारी के मुताबिक गुरूर सब-स्टेशन को कुम्हारी से सीधे बिजली सप्लाई मिलती है।
पावर ट्रांसफार्मर में आग के बाद पावर हाउस की सुरक्षा को लेकर भी एहतियाती कदम उठाए गए। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए
एक दिन पहले खराब हुई थी सीटी
सब-स्टेशन में आग लगने से एक दिन पहले बुधवार को नंबर-1 सीटी यानी करंट ट्रांसफार्मर में खराबी आने की जानकारी सामने आई थी। इसके अगले ही दिन 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
यह भी पढ़ें: Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
आग की वजह का पता लगाने में जुटे अधिकारी
लगातार दो दिनों में बिजली उपकरणों से जुड़ी घटनाओं के बाद सब-स्टेशन की सुरक्षा और उपकरणों की स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं…B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग


