सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य वंदनी श्रीवास्तव को पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ पत्रकारों से बदसलूकी और एक पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने की शिकायत सामने आई थी। (Balodabazar School Principal Action)
जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार गेंदले ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को स्कूल का नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें : भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज
शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक की शिकायत : Balodabazar School Principal Action
दरअसल, स्कूल के शिक्षक नरेश तिवारी के खिलाफ शराब पीकर स्कूल आने और विद्यार्थियों से गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थी। इसी मामले की कवरेज के लिए पत्रकार स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका और उन्हें चेंबर से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद पत्रकारों ने स्कूल परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई जांच टीम
मामले में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई थी। विभागीय जांच में शिकायतों में शुरुआती तौर पर तथ्य पाए जाने के बाद प्राचार्य को पद से हटाया गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
शिक्षक के मेडिकल टेस्ट में अल्कोहल की पुष्टि : Balodabazar School Principal Action
वहीं, शिक्षक नरेश तिवारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। शिक्षा विभाग के मुताबिक, जांच में अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इसके बाद उनके निलंबन का प्रस्ताव शिक्षा संचालनालय को भेजा गया है।
फिलहाल प्राचार्य की जगह नई प्रभारी नियुक्त कर दी गई है, जबकि शिक्षक के निलंबन और पूर्व छात्र से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें :महिला टीचर ने छात्र को जड़े 4 थप्पड़…सुनाई देना बंद:पिता बोले- 70-80% कान खराब हो गया..


