सीजी भास्कर, 20 सितम्बर। गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पिछले 7 दिनों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (Police Ganesh Festival Action)
पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और शरारती तत्वों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की गतिविधियों की भी निगरानी की गई।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई
98 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : Police Ganesh Festival Action
पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएस में 98 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, अवैध हथियार रखने के मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत 5 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

रिहा हुए पुराने बदमाशों पर भी निगरानी
पुलिस जेल से रिहा होकर आए पुराने बदमाशों और निगरानी बदमाशों पर भी नजर रख रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रिहाई के बाद यदि कोई व्यक्ति दोबारा संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने लोगों से गणेश उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मीडिया समन्वय के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय : Police Ganesh Festival Action
गणेश उत्सव और अन्य मौकों पर कानून-व्यवस्था, अपराध तथा संवेदनशील मामलों से जुड़ी अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सहायक नोडल अधिकारियों में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, डोंगरगढ़ के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशरीनंदन नायक और उप पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी शामिल हैं। ये अधिकारी मीडिया से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे और महत्वपूर्ण मामलों में तथ्यपरक एवं अधिकृत जानकारी साझा करने की व्यवस्था देखेंगे।
यह भी पढ़ें : Raipur Pice Cmmissioner : दायित्व की पहली औपचारिक भेंट, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा
ख़बरें और भी हैं : Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए


