सीजी भास्कर, 21 सितंबर। लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी नई व्यवस्था तैयार (Learning License) की जा रही है। इसमें आवेदक को पहले 10 वीडियो देखने होंगे और फिर उन्हीं से जुड़े 10 सवालों का ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। कम से कम 6 सवालों के सही जवाब देने पर ही लर्निंग लाइसेंस की अनुमति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Canada Plane Crash : कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
दुर्ग में शुरू हुआ प्रयोग Learning License
फिलहाल इस व्यवस्था का प्रयोग दुर्ग जिले में किया जा रहा है। आवेदकों को कंप्यूटर स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन से जुड़े वीडियो दिखाए जा रहे हैं। अभी इसे अनिवार्य परीक्षा के तौर पर लागू नहीं किया गया है।
दुपहिया और भारी वाहनों के लिए अलग वीडियो
दुपहिया, कार और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वीडियो तैयार किए गए हैं। इनमें वाहन चलाने से पहले और ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई जाएंगी।
सिस्टम यह भी देख सकेगा कि आवेदक वीडियो को वास्तव में देख रहा है या नहीं। आंखों और पलकों की गतिविधियों के आधार पर निगरानी की व्यवस्था रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Crime : गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत
नियम बदलने के बाद होगा अनिवार्य
मौजूदा नियमों में ऐसी ऑनलाइन वीडियो परीक्षा का प्रावधान नहीं है। इसे अनिवार्य करने के लिए केंद्रीय नियमों में संशोधन जरूरी होगा। अधिकारियों ने परिवहन मंत्रालय के सामने 10 वीडियो की प्रस्तुति भी दी है।
खबरें और भी हैं…Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान


