सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की शास्त्री नगर स्थित मक्का मस्जिद में 55 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। (Korba Mosque Attack Case)
यह भी पढ़ें :Raigarh SP Office Drama : SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, युवक गिरफ्तार

बाइक के शॉक-अप पाइप से सिर पर हमला : Korba Mosque Attack Case
पुलिस के मुताबिक, महबूब आलम नमाज की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान माजिद हुसैन ने कथित तौर पर बाइक के शॉक-अप पाइप से उनके सिर पर हमला कर दिया।
हमले में महबूब आलम के सिर पर करीब 12 टांके लगे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया है।
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें :Man-Eater Leopard : फिर लौटा आदमखोर तेंदुआ, पांच दिन में तीन ग्रामीणों पर हमला
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच : Korba Mosque Attack Case
थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें :Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
ख़बरें और भी हैं : Bhilai Murder Case : खुर्सीपार में दिनदहाड़े हत्या, बुजुर्ग ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला


