सीजी भास्कर, 26 सितंबर : लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बाढ़ में रेस्क्यू (Durg Flood Rescue) के दौरान कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा गांव में फंसे 160 से अधिक ग्रामीणों को नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। रातभर चले अभियान में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मोटर बोट से राहत स्थलों तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
परसदा गांव में घुसा बाढ़ का पानी
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद परसदा गांव की बस्तियों में पानी घुस गया। कई परिवार बाढ़ के पानी से घिर गए थे। स्थिति की जानकारी मिलते ही नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मोटर बोट से 160 से अधिक ग्रामीणों को निकाला
रेस्क्यू टीम ने रातभर अभियान चलाकर 160 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए मोटर बोट के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। शिवनाथ नदी में बाढ़ (Durg Flood Rescue) के चलते प्रशासन और राहत दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।
बैराजों से छोड़ा गया 20,090 क्यूसेक पानी
राजनांदगांव के चार बैराजों से शिवनाथ नदी में 20,090 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके कारण नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। दुर्ग के महमरा एनीकट में पानी करीब 12 फीट ऊपर चल रहा है। वहीं तांदुला और खरखरा डैम भी ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार बारिश के बीच जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस
गणेश विसर्जन पर फिलहाल रोक
बाढ़ के खतरे को देखते हुए शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास होने वाले गणेश विसर्जन कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और गणेशोत्सव समितियों से नदी के तेज बहाव और जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बाइक समेत बहा युवक, पुलिस ने बचाया
उतराई क्षेत्र में तेज बहाव के दौरान लोकेश्वर साहू अपनी बाइक के साथ पानी में बह गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाढ़ राहत अभियान (Durg Flood Rescue) के तहत प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय



