सीजी भास्कर, 27 सितम्बर। रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज और एक होटल के तीन कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। (Bishnoi Gang Threat in Raipur)
पुलिस के मुताबिक, मामले में जांजगीर-चांपा के एक युवक को पहले गिरफ्तार किया गया था। वह एक होटल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। आरोप है कि इसी युवक से आनंद कुकरेजा को इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी दिलाई गई थी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज
हॉटस्पॉट देने की भूमिका की जांच : Bishnoi Gang Threat in Raipur
जांच के दौरान पुलिस को शोएब ढेबर का नाम सामने आया। आरोप है कि धमकी भरी इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ने हॉटस्पॉट उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात उसे एक कार्यक्रम से लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत और कॉल से जुड़े साक्ष्यों की जांच के लिए तकनीकी टीम की मदद ली है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी की साजिश में किन लोगों की भूमिका थी।
यह भी पढ़ें : Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर

टीनू भारद्वाज और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ
जांच (Bishnoi Gang Threat in Raipur) का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही संबंधित होटल के तीन कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाले आरोपी और अन्य संदिग्धों के बीच किस तरह का संपर्क था और 25 करोड़ रुपये की मांग के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था। मामले में आगे की कार्रवाई पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Raigarh Extortion Case : 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पूर्व महापौर से 50 करोड़ मांगने का मामला भी सामने आया था
इससे पहले रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी कथित तौर पर बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले (Bishnoi Gang Threat in Raipur) में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों धमकी मामलों के बीच कोई आपसी संबंध है या नहीं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
ख़बरें और भी हैं :Extortion by sending obscene videos to lawyer : वायरल करने की दी धमकी


