सीजी भास्कर, 29 सितंबर। जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सिंघौरी की एक बढ़ई दुकान से गांजा बरामद (Ganja Seized) हुआ है। पुलिस ने दुकान में दबिश देकर 1 किलो 556 ग्राम गांजा जब्त किया और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंजपारा बेमेतरा निवासी तुलाराम साहू गौरव पथ रोड, सिंघौरी स्थित अपनी बढ़ई दुकान से गांजा बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें…Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल
दुकान से 1.556 किलो गांजा बरामद Ganja Seized
थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान में तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 556 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जब्त सामान की कुल कीमत करीब 18 हजार 500 रुपए बताई गई है।
यह भी पढ़ें…Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गांजा जब्त करने के बाद आरोपी तुलाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें…Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान (Ganja Seized) आगे भी जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं…Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी


