सीजी भास्कर, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने (Chhattisgarh Weather) लगी है। 30 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों तक भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है। हालांकि सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश कम होने के साथ दिन में कुछ जगह धूप और उमस का असर बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट से सुबह और देर रात ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम तंत्र का प्रभाव नहीं बताया गया है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम Chhattisgarh Weather
राजधानी रायपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन का तापमान करीब 33 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तरी जिलों में रातें होने लगीं ठंडी
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोरिया में 19.9 डिग्री, बलरामपुर में 20.1 डिग्री, सूरजपुर में 20.9 डिग्री, सरगुजा में 20.4 डिग्री और जशपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
उत्तरी जिलों में रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस (Chhattisgarh Weather) होने लगी है।
कई जिलों में 20 से 24 डिग्री के बीच पारा
बिलासपुर और कोरबा में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में 24.3 डिग्री, जबकि बलौदाबाजार में 24.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
बस्तर संभाग में भी रात का तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 3 से 4 दिन बारिश के आसार कम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश कम होने और आसमान साफ रहने से दिन में गर्मी महसूस हो सकती है, वहीं उत्तरी जिलों में रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
खबरें और भी हैं…Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण


