सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। धमतरी में नेशनल हाईवे-30 पर एक एंबुलेंस हादसे का शिकार (Dhamtari Accident) हो गई। रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में 35 वर्षीय नर्स शबनम खान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
एंबुलेंस में 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री का शव और उनके परिजन सवार थे। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें: ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी
हादसे में राजेंद्र खत्री के बेटे देवेंद्र खत्री, पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई घायल हुए हैं। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
नर्स की मौके पर मौत Dhamtari Accident
टक्कर के दौरान एंबुलेंस में साइड में बैठी नर्स शबनम खान गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: Balod Crime : बालोद में क्वार्टर से 1.436 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा (Dhamtari Accident) लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एंबुलेंस किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल


