सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर । बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में गौवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 भैंस, एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है। (Saja Cattle Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले
बेरला से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थीं भैंसें : Saja Cattle Smuggling Case
पुलिस के मुताबिक, भैंसों को बेरला से साजा होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और गौवंश सेवकों ने परपोड़ा और मोहभट्ठा के बीच पुल के पास संदिग्ध पिकअप को रोका।
पिकअप में 4 भैंसें मिलीं। वाहन के आगे दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग पायलटिंग करते हुए मिले। मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

साजा पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज किया केस
मामले (Saja Cattle Smuggling Case) में साजा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान धनीराम मेरावी, राकेश मेरावी, लेखू मेरावी, भारत मरकाम, राजकुमार मेरावी, लक्ष्मण मेरावी और मनीष राज मेरावी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद
सातों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : Saja Cattle Smuggling Case
पुलिस ने 4 भैंसों के अलावा पिकअप और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी 7 आरोपियों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में साजा थाना प्रभारी निरीक्षक जनक साहू, थाना स्टाफ और गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें : रायपुर में अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा: गौ-सेवकों ने पकड़ा, ओडिशा के कत्लखाने ले जाया जा रहा था गौवंश
ख़बरें और भी हैं :Cattle Smuggling Crackdown: रायगढ़ में नाकेबंदी के दौरान 24 गौवंश मुक्त, तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट


