सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। मिस्र में स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े फैक्ट-चेकिंग मंच मतसदाश की पूरी संपादकीय टीम को हिरासत में लिए जाने का मामला (Egypt Journalists Arrested) सामने आया है। 28 और 29 सितंबर के बीच छह पत्रकारों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया।
मिस्र के गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि मंच बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था और गिरफ्तार पत्रकार प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड की मीडिया समिति से जुड़े थे। मंत्रालय ने उन पर झूठी खबरें फैलाने और विदेश से फंडिंग लेने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें…Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन
आरोपों से मंच ने किया इनकार Egypt Journalists Arrested
मतसदाश के सह-संस्थापक अब्देलरहमान मंसूर ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि मंच पेशेवर पत्रकारिता करता है और उसका मुस्लिम ब्रदरहुड से कोई संबंध नहीं है।
मानवाधिकार संगठन ईआईपीआर के मुताबिक, छहों पत्रकारों के वकीलों और परिवारों को अब तक उनके ठिकाने की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें जांच के लिए अभियोजन अधिकारियों के सामने पेश किए जाने की भी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें…India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला
2023 में भी हुई थी कार्रवाई
इस मंच से जुड़े पत्रकारों पर इससे पहले 2023 में भी कार्रवाई (Egypt Journalists Arrested) हुई थी। उस दौरान दो संपादकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था।
छह पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद कई मानवाधिकार और पत्रकार संगठनों ने चिंता जताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने भी मामले में तत्काल रिहाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं…Mahanadi Water Dispute : 1983 से अटका महानदी विवाद, पानी पर छत्तीसगढ़-ओडिशा की खींचतान की पढ़ें पूरी कहानी



