सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। बिलासपुर के कोटा इलाके के कोरी डैम में घूमने गए बैंककर्मी युवती और उसके दोस्तों के साथ लूट की वारदात सामने (Kori Dam) आई है। आरोप है कि स्कूटी सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवती के दोस्त से मारपीट की और उसका मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें…NTPC Sipat : नवाडीह बाजार में दिखा स्वच्छता का संदेश, NTPC सीपत ने कबाड़ से सजाई कलाकृतियां
कोरी डैम में रास्ता रोककर की लूट Kori Dam
जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को शहर की रहने वाली बैंककर्मी युवती अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा पहुंची थी। काम खत्म होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि युवकों ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट की और उसका बैग व मोबाइल छीनकर मौके से भाग गए।
यह भी पढ़ें…Rojgar Mela 2026 : रायपुर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10 हजार युवाओं को नौकरी का मौका
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाका चौक के पास तीन युवक स्कूटी से घूम रहे हैं और लूटा हुआ मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
दो आरोपी जेल भेजे गए, नाबालिग बाल संप्रेषण गृह
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार (Kori Dam) किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ बंटी, रामजी यादव और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली है।
खबरें और भी हैं…Cauliflower Farming : 2 एकड़ में फूलगोभी की खेती से प्रमोद ने कमाए 1.50 लाख, ऐसे बढ़ी आमदनी


