CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Awareness : मुंगेली में साइबर जागरूकता अभियान का बड़ा असर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

Cyber Awareness : मुंगेली में साइबर जागरूकता अभियान का बड़ा असर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share
Cyber Awareness
Cyber Awareness

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। मुंगेली में साइबर अपराध से बचाव को लेकर चलाए गए सात सप्ताह के अभियान का समापन (Cyber Awareness) हो गया है। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चले इस अभियान में पुलिस ने गांव से लेकर स्कूल, कॉलेज, बैंक और बाजार तक पहुंचकर लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके बताए।

Contents
  • सात सप्ताह में अलग-अलग साइबर खतरों पर फोकस Cyber Awareness 
  • डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर ठगी से बचाव
  • गांव गांव पहुंची पुलिस टीम

जिला पुलिस के अनुसार प्रदेश के 34 जिलों में चलाए गए अभियान में मुंगेली को पांचवां स्थान मिला है। इस दौरान जिले में 36,577 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 18,32,013 लोगों से सीधे संवाद कर साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

 

Cyber Awareness
Cyber Awareness

 

यह भी पढ़ें…Telibandha Flyover : तेलीबांधा में जाम का होगा इलाज, पुराने फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा नया मार्ग

 

सात सप्ताह में अलग-अलग साइबर खतरों पर फोकस Cyber Awareness 

 

अभियान के दौरान हर सप्ताह अलग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों और नागरिकों को अनजान लिंक, संदिग्ध एप, कमजोर पासवर्ड, ओटीपी और सोशल मीडिया सुरक्षा की जानकारी दी गई।

इसके बाद ऑनलाइन बैंकिंग और वित्तीय ठगी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी बैंक अधिकारी, क्यूआर कोड और ओटीपी से जुड़ी धोखाधड़ी को लेकर लोगों को सतर्क किया गया।

 

Cyber Awareness
Cyber Awareness

 

यह भी पढ़ें…POP Idols : रायपुर के विसर्जन कुंड में सामने आई तस्वीर, मिट्टी की मूर्तियां घुलीं तो पीओपी जस की तस

 

डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर ठगी से बचाव

 

पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी विशेष अभियान (Cyber Awareness) चलाया। लोगों को बताया गया कि फर्जी पुलिस, सीबीआई या ईडी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल और नोटिस के जरिए डराने वाले साइबर ठगों से सावधान रहें।

युवाओं को फर्जी भर्ती, वर्क फ्रॉम होम और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने की जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी भी नौकरी के लिए पहले पैसे जमा नहीं करने और कंपनी की जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी।

 

यह भी पढ़ें…Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

 

Cyber Awareness
Cyber Awareness

 

गांव गांव पहुंची पुलिस टीम

 

मुंगेली पुलिस ने बीट स्तर की टीमों को अभियान से जोड़ा। पुलिसकर्मियों ने गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों को साइबर सुरक्षा के जरूरी उपाय बताए।

पुलिस ने अपील की कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस के मुताबिक शुरुआती समय में शिकायत मिलने से ठगी की रकम को बैंक खाते में रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

एसएसपी भोजराम पटेल ने अभियान में जिले की उपलब्धि पर पुलिस टीम और नागरिकों की सहभागिता की सराहना (Cyber Awareness) की। उन्होंने कहा कि अभियान खत्म होने के बाद भी साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता लगातार बनाए रखने की जरूरत है।

 

खबरें और भी हैं…Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर – मनुराज सिंह

 

 

Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी
Sand Transportation Regulation : अवैध रेत खनन पर शासन का शिकंजा, खनिज सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
Christian protest against Bajarang Dal : दुर्ग में बजरंग दल को बंद करने की मांग, मसीही समाज का प्रदर्शन
दर्दनाक खबर: जम्मू कश्मीर में सेना के 2 कैप्टन सहित 4 जवान शहीद
Madded Tank Rejuvenation Project : किसानों के लिए वरदान बना मट्टेड जलाशय… सूखे खेतों की प्यास बुझाने का काउंटडाउन शुरू!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?