सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी मामले में फरार (Ganja Smuggling) चल रही महिला आरोपी अनुपमा मोहंती को GRP ने सेंट्रल जेल के बाहर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह जेल में बंद चार आरोपियों से मिलने पहुंची थी।
11 जुलाई को रेलवे प्लेटफॉर्म से चार आरोपियों को 55 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 27.57 लाख रुपए बताई गई थी। पूछताछ में कथित तस्करी नेटवर्क से अनुपमा का नाम सामने आया था।

कई राज्यों में तस्करी का आरोप Ganja Smuggling
GRP के मुताबिक अनुपमा कमीशन देकर युवाओं के जरिए ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में गांजा पहुंचवाती थी। इस नेटवर्क की जांच पिछले तीन महीने से चल रही थी।
पुलिस का कहना है कि महिला जेल में बंद आरोपियों से मिलने के साथ उन्हें धमकाने भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें…Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त
संपत्ति की भी जांच
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की जांच (Ganja Smuggling) कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक तस्करी से अर्जित संपत्ति मिलने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
मामले में GRP की जांच अभी जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका (Ganja Smuggling) भी खंगाली जा रही है।
खबरें और भी हैं…Snake Rescue : कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत


