सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के झुंड ने रातभर जमकर उत्पात (Elephant Attack) मचाया। गुरुवार देर रात तेलियामार गांव स्थित दीपक मिशन स्कूल के छात्रावास परिसर में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और बगीचे को नुकसान पहुंचाया। अचानक हाथियों की चिंघाड़ सुनकर हॉस्टल में रह रहे करीब 160 बच्चे दहशत में आ गए।
हाथियों के इस हमले से गांव में भी चिंता बढ़ गई है। झुंड ने एक किसान के मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में लगी धान की फसल (Elephant Attack) भी रौंद दी।

यह भी पढ़ें…Bhilai Theft Case : पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार
हॉस्टल परिसर में घुसकर तोड़ी बाउंड्री Elephant Attack
पसान रेंज के तेलियामार गांव में हाथियों के झुंड ने दीपक मिशन स्कूल के छात्रावास को निशाना बनाया। बाउंड्रीवॉल टूटने और हाथियों की आवाज सुनकर बच्चों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद इलाके में हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
मकान क्षतिग्रस्त, धान की फसल रौंदी
हाथियों ने एक किसान के मकान को भी नुकसान (Elephant Attack) पहुंचाया। इसके अलावा खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया। फसल बर्बाद होने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। धान पकने के इस समय में हाथियों के खेतों की ओर आने का खतरा (Elephant Attack) भी बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें…Bhilai Ganja Smuggling : आईफोन लेकर स्कूटी से गांजा बेचने निकले दो युवक, पुलिस ने 1.510 किलो नशा किया जब्त
कटघोरा वन मंडल में 57 हाथियों की मौजूदगी
वन विभाग के मुताबिक, कटघोरा वन मंडल में कुल 57 हाथी विचरण (Elephant Attack) कर रहे हैं। इनमें से 52 हाथियों का झुंड पसान रेंज के तेलियामार और खोहरी के जंगलों में मौजूद है। धान की फसल पकने के कारण हाथियों के खेतों की ओर बढ़ने की आशंका (Elephant Attack) बनी हुई है।
खबरें और भी हैं…Shaheed Pitru Tarpan : महादेव घाट पर महिलाओं ने किया शहीदों का पितृ तर्पण, 2019 से निभा रहीं परंपरा


