CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

By Newsdesk Admin
10/10/2026
Share
Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर
Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों (Chhattisgarh Sugarcane Price) को अब प्रति क्विंटल 425 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गन्ने की खरीदी की दर 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। इससे किसानों को हर क्विंटल पर 70 रुपए ज्यादा मिलेंगे। पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर से किया जाएगा। देश में पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में गन्ने का दूसरा सबसे ज्यादा भाव मिलेगा।

Contents
  • किसान संघ से चर्चा के बाद फैसला
  • पंजाब के बाद छत्तीसगढ़
  • खेती को लाभकारी बनाना लक्ष्य
  • धान बोनस पर भी मांग

यह भी पढ़ें : Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद

 

किसान संघ से चर्चा के बाद फैसला

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के आंदोलन और सरकार से चर्चा के बाद गन्ने की नई दर (Chhattisgarh Sugarcane Price) तय की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी। इसके बाद सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ की ओर से संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

 

यह भी पढ़ें : Free Bus Travel : छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बस में मुफ्त सफर, 8 हजार से ज्यादा पास जारी

 

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़

नई दर लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ गन्ने का भाव देने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अलग-अलग राज्यों में गन्ने की दर इस प्रकार है:

  • पंजाब : 485 रुपए प्रति क्विंटल
  • छत्तीसगढ़: 425 रुपए प्रति क्विंटल
  • हरियाणा: 415 रुपए प्रति क्विंटल
  • उत्तराखंड: 405 रुपए प्रति क्विंटल
  • उत्तर प्रदेश: 400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मध्य प्रदेश: लगभग 350 रुपए प्रति क्विंटल

 

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Scooty Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद दो युवक फरार

 

खेती को लाभकारी बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हों। सरकार के अनुसार, गन्ने की खरीदी दर में बढ़ोतरी (Chhattisgarh Sugarcane Price) इसी दिशा में उठाया गया कदम है। बढ़ी हुई दर से किसानों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

 

धान बोनस पर भी मांग

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर ने गन्ने का भाव बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से धान किसानों के बकाया बोनस के भुगतान पर भी जल्द निर्णय लेने की मांग की। ठाकुर के अनुसार, धान किसानों का लगभग 1,700 करोड़ रुपए का बोनस लंबित है। संगठन ने इस संबंध में त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

 

यह भी पढ़ें :  Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026 : 23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 20 मार्च तक चलेगी विधायी गतिविधियां
Nari Shakti Vandan Act Controversy : सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘इंडी’ गठबंधन ने किया घोर महापाप!
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर
Farmers Protest : किसानों ने बुला लिया बड़ा घेराव, अब पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे साथ
SECL Employee House Theft : बांकीमोंगरा में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Mayor Election
Bhilai Mayor Election : विधायक रिकेश सेन का दो टूक ऐलान– उनके विधायक रहते डॉ. रिचा सेन सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, महापौर दावेदारी की खबरें भ्रामक

भिलाई नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को…

Medical Claim Scheme
Medical Claim Scheme : चाय-पान दुकानदारों और उनके परिवार को मिलेगा 3 लाख तक का मेडिकल क्लेम, विधायक रिकेश सेन की 25वीं जनसेवा पहल

वैशाली नगर विधानसभा में जनसेवा की एक और…

Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त
Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त

इस कार्रवाई (Balodabazar Illegal Paddy Seizure) के बाद…

Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी
Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त
Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त

मामले की जांच (Korba Scrap Truck Accident) में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?