CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल

Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल

By Newsdesk Admin
15/10/2026
Share
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम कारीपानी में बैल का शिकार करने पहुंचे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना (Leopard Attack Dhamtari) में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों में उर्मिला बाई मरकाम (60) और उनके मेहमान सुंदर लाल नेताम (60) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। वहीं, घायल मनई बाई का इलाज नगरी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Contents
  • बैल का शिकार करने पहुंचा
  • बचाने पहुंचे भाई पर हमला
  • दो घायलों को किया रेफर
  • वन विभाग की टीम रवाना

यह भी पढ़ें : BCCI Chief Selector Vacancy : पार्थिव पटेल ने ठुकराई दौड़, अब प्रज्ञान ओझा बनेंगे बास!

 

बैल का शिकार करने पहुंचा

घटना नगरी ब्लॉक के बोरई थाना क्षेत्र के ग्राम कारीपानी की है। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बैल का शिकार करने गांव में घुस आया था। इसी दौरान हलचल और आवाज सुनकर उर्मिला बाई मरकाम, पति इतवारी मरकाम, घर से बाहर निकलकर देखने पहुंचीं। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले (Leopard Attack Dhamtari) से महिला घायल हो गईं।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Vegetable Pickup Accident : दो पिकअप भिड़ीं, ट्रे समेत सब्जियां लूट ले गए ग्रामीण

 

बचाने पहुंचे भाई पर हमला

उर्मिला बाई की चीख-पुकार सुनकर उनके भाई सुंदर लाल नेताम उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मनई बाई, पति हीरालाल, भी मौके पर पहुंचीं और हमले में घायल हो गईं। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : YouTuber Extortion Case : 10 हजार की वसूली के लिए स्कूल में बनाया वीडियो, यूट्यूबर समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

 

दो घायलों को किया रेफर

तीनों घायलों को रात में 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उर्मिला बाई मरकाम और सुंदर लाल नेताम को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। दोनों का उपचार जारी है, जबकि मनई बाई का इलाज नगरी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना (Leopard Attack Dhamtari) के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : Imran Khan India Exit Notice : इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में हुए थे शामिल

 

वन विभाग की टीम रवाना

तेंदुए के आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों को आशंका है कि वह दोबारा गांव में आ सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों की नजर अब वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

इस बीच नदी के पार स्थित बस्तर बुडरा में भी तेंदुए के हमले से कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस घटना की विस्तृत पुष्टि नहीं हुई है। वनांचल क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कारीपानी में हुए हमले (Leopard Attack Dhamtari) के बाद ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Divya Mittal Mirzapur Politics : अनुप्रिया पटेल के गढ़ में नई चुनौती! पूर्व IAS दिव्या मित्तल के ऐलान पर टिकी नजरें

 

CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता
Politics heats up over alleged corruption in Bhilai Corporation : 4 मई को घेराव का ऐलान
Liquor Menace Gariaband : खेतों से लेकर देवस्थलों तक छलक रहे जाम, किसान खून के आंसू रोने को मजबूर
Land Valuation Rules Chhattisgarh : भूमि बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा संशोधन, किसानों और खरीदारों को होगा लाभ
जान से मारने की धमकी दे पत्नी ने फोड़ दिया सिर, लहुलुहान पति पहुंचा भिलाई थाना, बोला – “साहब, मेरी बीबी से मुझे बचाओ”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम कारीपानी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?