सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। मुंगेली जिले में गांवों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों का जायजा (Swachh Bharat Mission) लिया गया। राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की सलाहकार मोनिका सिंह ने पथरिया जनपद पंचायत के ओडीएफ मॉडल ग्राम घुटिया, टिकैतपेंड्री, मोहभट्ठा-स और किरना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा Swachh Bharat Mission
निरीक्षण के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की गई। स्वच्छग्राहियों को सूखा, गीला, सेनेटरी और विशेष देखभाल वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। मोनिका सिंह ने घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छग्राही समूहों से चर्चा कर नियमित संग्रहण और कचरे के उचित निपटान के संबंध में जरूरी मार्गदर्शन दिया।
यह भी पढ़ें…Census Training : जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश
राज्य सलाहकार ने सरपंचों, पंचों और सचिवों से कहा कि वे ग्रामीणों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए (Swachh Bharat Mission) प्रेरित करें। नियमों का उल्लंघन होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई पर भी ध्यान देने को कहा गया। साथ ही स्वच्छता शुल्क के नियमित भुगतान और सामुदायिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh DA Hike : दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 2% DA एरियर!
सामुदायिक शौचालयों के उपयोग पर जोर
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालयों के नियमित उपयोग और रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल सुविधाओं का निर्माण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही उपयोग और नियमित देखभाल (Swachh Bharat Mission) भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें…Dussehra Celebration : 62 साल से चली आ रही परंपरा, नंदिनी-अहिवारा में रावण के साथ मेघनाथ का भी दहन
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएं, ग्रामीण और स्वच्छग्राही मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Bhupesh Baghel on Paddy Purchase : ‘किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?’ धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा



