सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ नदी और तांदुला नहर से दो लोगों के शव बरामद (Durg News) किए गए हैं। एक 55 वर्षीय व्यक्ति शिवनाथ नदी में कूदने के बाद तेज बहाव में बह गया था, जबकि दूसरा युवक बाइक समेत नहर में गिर गया था। दोनों मामलों में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें…PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
शिवनाथ नदी में कूदे 55 वर्षीय व्यक्ति Durg News
पहली घटना 23 अक्टूबर को बेलौदी एनीकट के पास हुई। दुर्ग के जवाहर नगर निवासी 55 वर्षीय जगदीश यादव नदी में कूदने के बाद तेज बहाव में बह गए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट और सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान उनका शव बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें…Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा
बाइक समेत तांदुला नहर में गिरा युवक
दूसरी घटना 22 अक्टूबर को जामगांव आर थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह के पास हुई। तांदुला पुल पर एक बाइक अनियंत्रित होकर (Durg News) टकरा गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक वाहन समेत नहर में गिर गया। उसकी पहचान बालोद जिले के तिलोदा गांव निवासी 28 वर्षीय लीलाधर उर्फ दुर्गेश ठाकुर के रूप में हुई।
घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव
युवक की तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर फेकरी-बोहरडीह पुलिया के पास उसका शव मिला। दोनों घटनाओं में शव बरामद होने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई (Durg News) शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल



