सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां (Chhattisgarh Rajyotsav) तेज हो गई हैं। 1 से 3 नवंबर तक तूता मेला मैदान में होने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हवाई करतब भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा
सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई करतब Chhattisgarh Rajyotsav
इस बार राज्योत्सव में सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम प्रदर्शन करेगी। सूर्यकिरण टीम के नौ विमान करीब 40 मिनट तक फॉर्मेशन फ्लाइंग और हवाई करतब दिखाएंगे। हालांकि, एयर शो की तारीख और समय को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें…Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
बॉलीवुड कलाकारों की भी होगी प्रस्तुति
राज्योत्सव की थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान रखी गई है। कार्यक्रम में पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, स्थानीय कलाकार छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
दर्शकों के लिए होंगी खास व्यवस्थाएं
आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह मार्ग तय किए गए हैं और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। दर्शकों की सुविधा के लिए विशाल डोम, 60 एलईडी स्क्रीन, बैठने की व्यवस्था, अस्पताल और एंबुलेंस सहित जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगेंगी, जहां सरकारी योजनाओं, रोजगार, निवेश और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन का समापन 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ होगा।
खबरें और भी हैं…PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR



