सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने की कोशिश कर रहे 32 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार (Heroin Smuggling) किया है। आरोपी उसलापुर बाजार के पास ग्राहक तलाश रहा था। एसीसीयू और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामद नशे की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें…OP Choudhary : जीत मिली तो शपथ ली, हार गए तो ईवीएम पर सवाल, ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की थी तैयारी Heroin Smuggling
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर दीपक वालिया को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब के अमृतसर से हेरोइन लाया था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी अमृतसर की सुभाष कॉलोनी का निवासी है और फिलहाल उसलापुर के वास्तु शिखर अपार्टमेंट में रह रहा था।
यह भी पढ़ें…Cash Seizure : दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत मामला दर्ज (Heroin Smuggling) किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस हेरोइन की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और आरोपी के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर में चलेंगी तेज हवाएं


