सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दूसरी पत्नी से मारपीट कर उसे जंगल में घायल हालत में छोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी एक उंगली भी कट गई। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल सूरजपुर में इलाज चल रहा है। मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है। (Surajpur Husband Assaults Wife)
यह भी पढ़ें : Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR
चरित्र पर शक को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद : Surajpur Husband Assaults Wife
जानकारी के मुताबिक, महिला कोरिया जिले के झलियाडांड की रहने वाली है। करीब छह महीने पहले वह अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर घर से चली गई थी। इसके बाद उसने बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू से मंदिर में शादी कर ली। दोनों पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके बीच अक्सर विवाद होता था।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े
जिला अस्पताल सूरजपुर में महिला का इलाज जारी
आरोप है कि कुछ दिन पहले राकेश साहू महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया। वहां चरित्र पर शक को लेकर विवाद हुआ और पति ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसे घायल हालत में जंगल में छोड़कर चला गया।
जंगल में घायल पड़ी महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
पहले पति और बच्ची को छोड़कर महिला ने की थी दूसरी शादी : Surajpur Husband Assaults Wife
वहीं, महिला के पहले पति ने उसके लापता होने पर बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद उसने बच्ची की खातिर महिला की मदद की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की जांच
महिला ने अपने दूसरे पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला (Surajpur Husband Assaults Wife) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Railway Supervisor : कोरबा में रेलवे सुपरवाइजर से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 5 गिरफ्तार


