सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर दोपहिया वाहन पार करने वाले एक शातिर चोर को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार (Bike Theft) किया है। आरोपी के कब्जे से सुपेला और देवकर क्षेत्र से चुराई गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 11 मई को बालमुकुंद साहू की बाइक सीजी 04 सीएश 5711 सुपेला स्थित महादेव कार शोरूम के बाहर से चोरी (Bike Theft) हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें…Durg Police : दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में 201 फरार वारंटी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इन्द्रजीत सिंह (25 वर्ष) निवासी शारदा पारा कैंप-1 छावनी भिलाई बताया। आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते सुपेला से बिना लॉक लगी पैशन प्रो और जून माह में देवकर शराब भट्ठी के पास से चाबी लगी टीवीएस अपाचे चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।
पहले से दर्ज हैं आर्म्स एक्ट के केस Bike Theft
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इन्द्रजीत के खिलाफ छावनी थाने में पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं…Kharge SIR Voter List Controversy : वोटर लिस्ट पर खरगे ने उठाए सवाल, 13 राज्यों के आंकड़े सामने रख केंद्र सरकार को घेरा


