सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। खरसिया थाना क्षेत्र के छोटे देवगांव के पास सड़क किनारे गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार (Ganja Smuggling) किया है। आरोपी के कब्जे से 5.025 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें…Dhamtari Road : धमतरी में बदहाल सड़क के विरोध में चक्काजाम, 40 मिनट तक प्रदर्शन
मुखबिर की सूचना पर दबिश Ganja Smuggling
पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे देवगांव के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहन लाल गुप्ता (43 वर्ष), निवासी छोटे देवगांव के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपी के प्लास्टिक बोरे से पांच सफेद पॉलिथीन पैकेट में गांजा (Ganja Smuggling) मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
खबरें और भी हैं : Bhilai Ganja Smuggling : आईफोन लेकर स्कूटी से गांजा बेचने निकले दो युवक, पुलिस ने 1.510 किलो नशा किया जब्त



