सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । नवरात्रि में गरबा कर लौटते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाली युवती के परिवार के घर चोरी का मामला सामने आया है। बेटी के अंतिम संस्कार के लिए परिवार घर से बाहर गया था। इसी दौरान घर से नकदी और सोने के झुमके गायब हो गए। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। (Bhilai Funeral House Theft Case)
यह भी पढ़ें :Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर
अक्षिता की 20 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत : Bhilai Funeral House Theft Case
मामला तालपुरी बी-ब्लॉक के आर्किड क्षेत्र का है। यहां रहने वाले गजानन अवचट की बेटी अक्षिता की 20 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए परिवार रिसाली मुक्तिधाम गया था। घर लौटने के बाद परिवार शोक से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहा।
यह भी पढ़ें :Road Accident : सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक पल में थम गई चार जिंदगियां
26 अक्टूबर को भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
21 अक्टूबर की सुबह गजानन को घर में रखी नकदी और पत्नी के सोने के पुराने झुमके गायब मिले। उन्होंने 26 अक्टूबर को भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें :Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने महिला की पहचान की : Bhilai Funeral House Theft Case
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला शोक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी और वह रेलवे कर्मचारी की पत्नी बताई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत
ख़बरें और भी हैं :CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत


