CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Businessmen Aid :  विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

Bhilai Businessmen Aid :  विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Bhilai Businessmen Aid
Bhilai Businessmen Aid

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा, विधायक ने प्रभावित फुटपाथ व्यवसायियों के नुकसान की भरपाई का उठाया था मुद्दा

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। भिलाई में 27 अक्टूबर को नगर पालिक निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने (Bhilai Businessmen Aid) की कार्रवाई के दौरान प्रभावित हुए छोटे फुटपाथ व्यवसायियों को अब आर्थिक राहत मिलेगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई चर्चा के बाद प्रभावित व्यवसायियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात स्पष्ट हुई है।

 

Bhilai Businessmen Aid

 

यह भी पढ़ें…SBI Life Bima Ki Baat Campaign : SBI लाइफ का ‘बीमा की बात’ अभियान शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी वैन

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को सड़क किनारे ठेले-खोमचे और पसरा लगाकर फल, सब्जियां एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यवसायियों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कई व्यवसायियों के सामान को नुकसान पहुंचा था, वहीं बिक्री के लिए रखे फल, सब्जियां और खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गई थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से रोज कमाकर परिवार चलाने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर प्रभावित व्यवसायियों की परेशानी से अवगत कराया था। उन्होंने कार्रवाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से उठाई थी।

विधायक रिकेश सेन से मुख्यमंत्री की चर्चा के बाद अब प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये की सहायता दिए (Bhilai Businessmen Aid) जाने की बात सामने आई है। इससे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अपना सामान गंवाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल मिलेगा और उन्हें दोबारा अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें…Supreme Court On Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट पर CJI सख्त, बोले- बैंक लापरवाही करें तो हर्जाना दें

विधायक रिकेश सेन ने इस पूरे मामले में स्पष्ट किया था कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही छोटे व्यापारियों की आजीविका और उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्रवाई से पहले सूचना देने, सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय देने और प्रभावितों के नुकसान की भरपाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

 

विधायक की पहल से प्रभावित परिवारों को राहत

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित व्यवसायियों के नुकसान का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और उनके लिए आर्थिक सहायता की मांग करने के बाद अब 10-10 हजार रुपये के मुआवजे की बात स्पष्ट होना प्रभावित परिवारों के लिए राहत की खबर है। विधायक रिकेश सेन की मुख्यमंत्री (Bhilai Businessmen Aid) से हुई चर्चा और उनके द्वारा लगातार उठाए गए इस विषय के बाद यह सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।

 

खबरें और भी हैं…Sukma Religious Land Encroachment : सुकमा में धार्मिक स्थलों और मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Property Tax Collection Chhattisgarh : टैक्स वसूली में भारी चूक, 60% लक्ष्य भी नहीं कर पाए पूरे – दल्ली राजहरा नगर पालिका के प्रभारी CMO निलंबित
Kawardha Temple Development : पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में बनेगा कांवड़िया विश्राम गृह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन
Surajpur Murder : दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, बचने के लिए किशोरी ने चौकीदार पर किया हमला, मौत के मामले में हिरासत
पत्नी और मायके वालों से परेशान होकर पति ने लगाई फांसी
गांजा तस्करी में महिला समेत तीन को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान
India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (India Tour of…

PM Modi Gujarat Visit
PM Modi Gujarat Visit :  पीएम मोदी बोले, आखिरी सांस तक करता रहूंगा लोगों की सेवा, गुजरात में कई सौगातें

शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी…

Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती
Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों (Chhattisgarh…

Delhi Vote Bachao Rally : दिवाली से पहले कांग्रेस की रैली पर व्यापारियों की आपत्ति, सोनिया गांधी को चिट्ठी, बोले- 20 बाजारों का कारोबार हो सकता है ठप
Delhi Vote Bachao Rally : दिवाली से पहले कांग्रेस की रैली पर व्यापारियों की आपत्ति, सोनिया गांधी को चिट्ठी, बोले- 20 बाजारों का कारोबार हो सकता है ठप

1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली…

Bilaspur Flight Service
Bilaspur Flight Service :  बिलासपुर से कई शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों की संख्या में 57 प्रतिशत गिरावट

बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं को लेकर एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?