सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स के तहत फाइटर आरक्षक के 128 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (Dantewada Bastar Fighters Recruitment)
आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम 2026 के तहत की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय
किस वर्ग के लिए कितने पद? : Dantewada Bastar Fighters Recruitment
कुल 128 पदों में अनारक्षित वर्ग के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 17, अनुसूचित जाति (SC) के 11 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 93 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

कहां जमा कर सकेंगे आवेदन?
अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय किरंदुल और गीदम पुलिस थाना में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजने की सुविधा दी गई है। डाक से आवेदन भेजने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड 494449 का पता निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें : 17 Naxals surrender : जवानों का भय, 17 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी : Dantewada Bastar Fighters Recruitment
भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षा, लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया की अन्य जानकारी जिले के थाना-चौकियों, पुलिस अनुभागीय अधिकारी कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
इसके अलावा अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in और दंतेवाड़ा पुलिस की वेबसाइट dantewada.cgpolice.gov.in पर भी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
ख़बरें और भी हैं : CG Naxalite Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नेशनल पार्क में मुठभेड़, रातभर चली गोलाबारी



