CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये
Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

सीजी भास्कर, बिलासपुर 01 नवंबर। पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में 3 नवंबर को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 72 विद्यार्थियों को 119 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। लेकिन विश्वविद्यालय का 750 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम (Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium) चार साल बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। इसके चलते दीक्षांत समारोह के लिए टेंट और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं। इन व्यवस्थाओं पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है।

जिस ऑडिटोरियम का निर्माण हर साल होने वाले आयोजनों में टेंट पर खर्च होने वाली राशि बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा था, वही अब तक अधूरा है। इसका भूमिपूजन 1 मई 2022 को हुआ था और निर्माण मई 2024 तक पूरा किया जाना था।

यह भी पढ़ें :  Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

27 करोड़ की परियोजना अधूरी

विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा संकाय और ऑडिटोरियम के निर्माण की कुल लागत करीब 27 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें ऑडिटोरियम के सिविल वर्क पर 18.26 करोड़ रुपये खर्च होने थे। भवन बाहर से लगभग तैयार दिखाई देता है, लेकिन मुख्य हॉल के अंदर छत का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। निर्माण में देरी के कारण विश्वविद्यालय को अस्थायी व्यवस्था (Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium) का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें

टेंट और भोजन का टेंडर

दीक्षांत समारोह की तैयारियां करीब एक महीने से चल रही हैं। ऑडिटोरियम तैयार नहीं होने के कारण कार्यक्रम अस्थायी व्यवस्था में आयोजित किया जाएगा। टेंट और भोजन की व्यवस्था के लिए 29 लाख रुपये का टेंडर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसमें शामिल मदों का स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। वहीं, अस्थायी व्यवस्थाओं पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग

अतिरिक्त राशि के बाद भी काम बंद

ऑडिटोरियम का निर्माण कर रहे हाउसिंग बोर्ड ने काम पूरा करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे थे। इसके बाद 95 लाख रुपये देने की बात सामने आई। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जरूरी राशि दी जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब भी शुरू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर

अधिकारियों ने क्या कहा 

हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर मलिक पैकरा ने कहा कि राशि दी गई है और आगे काम शुरू होगा। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंद्रभूषण मिश्रा ने कहा कि पूरी जानकारी दस्तावेज देखने के बाद ही दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि जो राशि देनी थी, वह दी जा चुकी है और अब निर्माण कार्य होना बाकी है। चार साल से अधूरे पड़े ऑडिटोरियम (Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium) के कारण इस बार भी विश्वविद्यालय को दीक्षांत समारोह के लिए अस्थायी इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

Petroleum Transport Safety : रात 11 से सुबह छह बजे तक पेट्रोलियम परिवहन पर रोक, अधिकारियों ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : रिटायरमेंट के बाद जारी रह सकती है विभागीय जांच, किंतु दंड देने का अधिकार सिर्फ राज्यपाल के पास
Medicinal Farming  : औषधीय खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:बलौदाबाजार में अब तक 4 ठग पकड़ाए; पैसा दोगुना का दिया लालच

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें
Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें

प्रदेश के 3,500 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी…

Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला
Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला

 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (Rajyotsav Award List 2026) के…

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?