सीजी भास्कर, 2 नवंबर। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी ने किसानों की चिंता (Marwahi Elephant Herd) बढ़ा दी है। यहां हाथियों के एक विशाल झुंड में 62 गजराज होने की पुष्टि हुई है। पहले इनकी संख्या करीब 55 मानी जा रही थी, लेकिन ड्रोन सर्वे में वास्तविक संख्या सामने आई।

ड्रोन से हुई 62 हाथियों की पुष्टि Marwahi Elephant Herd
हाथियों का झुंड कई छोटे समूहों में बंट जाता था, जिससे गिनती मुश्किल हो रही थी। वन विभाग ने ड्रोन से निगरानी कर संख्या की पुष्टि की। मरवाही वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने भी झुंड में 62 हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें…Vivo V80 Discount : Vivo V80 पर 11,600 रुपये तक का बैंक कैशबैक
खेतों में घुसकर फसलें कर रहे बर्बाद
हाथियों के झुंड की वजह से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान खेतों (Marwahi Elephant Herd) में हो रहा है। हाथी खड़ी फसलों को रौंदने और खाने के साथ खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने और आर्थिक नुकसान बढ़ने का खतरा है। बड़ी संख्या में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भी दहशत है।
यह भी पढ़ें…IPO Market November : नवंबर के पहले सप्ताह में 13 कंपनियों की लिस्टिंग
वन विभाग और हाथी मित्र दल अलर्ट
वन विभाग के कर्मचारी और हाथी मित्र दल झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर (Marwahi Elephant Herd) रख रहे हैं। ग्रामीणों को समय रहते सूचना देने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है, ताकि जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें…STT GDC India Sale : 52 हजार करोड़ से ज्यादा में बिक सकती है STT GDC इंडिया



