सीजी भास्कर, 06 नवंबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू (Bhilai Market) बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन की टीमों ने प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों का दौरा कर व्यापारियों व पसरा संचालकों को सड़क पर दुकान न फैलाने की कड़ी हिदायत दी है।

सीमा के भीतर ही करें व्यापार Bhilai Market
निगम की टीम द्वारा बाजारों में मुनादी और समझाइश के जरिए दुकानदारों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क या फुटपाथ तक न बढ़ाएं। सभी व्यापारी अपने निर्धारित दायरे के भीतर ही सामग्री रखकर व्यापार करें, ताकि पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए रास्ता खुला रहे।
दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग पर रोक की अपील
निगम ने व्यापारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि वे अपनी दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा (Bhilai Market) न होने दें। अव्यवस्थित पार्किंग से सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है और त्योहार के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। दुकानदारों को ग्राहकों के वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क करवाने की सलाह दी गई है।

नागरिकों की सुविधा के लिए सहयोग मांगा
त्योहार के दौरान बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी व्यापारी संघों और दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। फुटपाथ और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखकर यातायात व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे आम नागरिकों को खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



