सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। (MLA’s car-bike collision)
यह भी पढ़ें : Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा
घटना सोमवार शाम बोरी थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास हुई। घायलों की पहचान शिव वर्मा और हेमंत पटेल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया।

खबर यह भी पढ़ें : Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विधायक अपनी कार मौके पर छोड़कर दूसरी बाइक से रवाना हो गईं। (MLA’s car-bike collision)
समाचार और भी हैं : अजब prem की Gajab कहानी : 24 साल बड़े Uncle से रचा ली शादी, कभी जिसे ‘पापा’ की तरह माना, उसी से शादी…❗
विधायक के पति नीलांबर वर्मा के मुताबिक, हादसे के बाद विधायक घबरा गई थीं। उन्होंने बताया कि बाइक सवार सामने से आकर कार से टकराए थे।
यह भी पढ़ें : गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायलों की मदद को लेकर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, विधायक पक्ष का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
खबरें और भी है: गजबे है….मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाह रे डॉक्टर और यह अस्पताल
SDOP बीएम तिग्गा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है।


