सीजी भास्कर, 14 नवम्बर । नशे की लत और मारपीट से परेशान होकर पत्नी का अलग रहना क्रूरता नहीं माना जा सकता। यह अहम टिप्पणी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक तलाक के मामले की सुनवाई के दौरान की है। (High Court Divorce Cruelty Case)
जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने ही गलत व्यवहार का फायदा उठाकर कानूनी राहत नहीं मांग सकता। कोर्ट ने महासमुंद फैमिली कोर्ट के तलाक के आदेश को निरस्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

पति ने पत्नी पर क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाकर मांगा था तलाक
दरअसल, महासमुंद के एक दंपती की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। उनका एक बेटा भी है। पति ने पत्नी पर क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका लगाई थी। नवंबर 2024 में फैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला (High Court Divorce Cruelty Case) सुनाया था।
इसके बाद पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि पति शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता है। नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। पत्नी के मुताबिक, अक्टूबर 2018 में मारपीट के दौरान उसके सिर में चोट आई थी, जिसके बाद आठ टांके लगाने पड़े थे।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या
पत्नी ने पति पर शराब और नशीले पदार्थों के सेवन का लगाया आरोप
पत्नी ने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान उसे उचित देखभाल नहीं मिली। अक्टूबर 2020 में मारपीट के बाद उसे पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी। इसके बावजूद पति के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और अगस्त 2022 में उसे फिर घर से निकाल दिया गया।
मामले (High Court Divorce Cruelty Case) की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दूसरे के गलत व्यवहार और प्रताड़ना के कारण अलग रहना पड़ता है, तो इसे तलाक का आधार नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का तलाक आदेश निरस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें : High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट
ख़बरें और भी हैं : Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार


