सीजी भास्कर, 14 नवम्बर । कोंडागांव जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल करीब एक महीने से जारी है। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे पटवारी प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। (Kondagaon Patwari Strike)
यह भी पढ़ें : KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
प्रशासन ने 62 पटवारियों का दूसरे हल्कों में किया तबादला : Kondagaon Patwari Strike
हड़ताल के दौरान प्रशासन ने 62 पटवारियों का दूसरे हल्कों में तबादला किया और 8 पटवारियों को निलंबित भी कर दिया। इसके बावजूद पटवारी संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
दरअसल, कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर जिले की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ 62 पटवारियों का प्रशासनिक कारणों से अस्थायी तबादला किया था। इसके बाद संशोधित आदेश भी जारी किया गया। प्रशासन ने यह कदम राजस्व कार्यों को जारी रखने के लिए उठाया था।
यह भी पढ़ें : Kondagaon Patwari Strike : तबादले और निलंबन के बाद भी पटवारियों का आंदोलन जारी, 62 का ट्रांसफर

जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर
वहीं, हड़ताल के दौरान अनुपस्थित रहने, नोटिस का जवाब नहीं देने और आदेशों का पालन नहीं करने पर 8 पटवारियों को निलंबित किया गया। हालांकि, इन कार्रवाइयों के बाद भी आंदोलन जारी है।
पटवारियों की हड़ताल (Kondagaon Patwari Strike) से आम लोगों के राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। नामांतरण, सीमांकन, जमीन का बंटवारा, रिकॉर्ड में सुधार और जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने जैसे काम अटक गए हैं। लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और जरूरी दस्तावेजों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़ा पटवारी संघ : Kondagaon Patwari Strike
अब प्रशासन के सामने हड़ताल के बीच राजस्व व्यवस्था सुचारु रखने और आम लोगों के लंबित काम पूरे कराने की चुनौती है। वहीं, पटवारी संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर अड़ा है।
यह भी पढ़ें : UP में 42 जिलों में बिजलीकर्मियों की हड़ताल की चेतावनी के बीच योगी सरकार बोली- ये गैरकानूनी
ख़बरें और भी हैं :Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी


