सीजी भास्कर, 21 नवम्बर । पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। (PM SVANidhi Scheme Chhattisgarh)
यह भी पढ़ें : PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान
नई दिल्ली में स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 का आयोजन
नई दिल्ली में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 (PM SVANidhi Scheme Chhattisgarh) में उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने राज्य की ओर से ये पुरस्कार प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें : Sushasan Tihar Success Stories : नई उम्मीदों और नए विश्वास की प्रेरक कहानियां

डिजिटल लेनदेन में बड़े बचेली को मिला पहला स्थान
वहीं, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मामले में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को भी सम्मान मिला है। एक लाख से कम आबादी वाले निकायों में बड़े बचेली को पहला और दंतेवाड़ा को दूसरा स्थान मिला है। जबकि एक से 10 लाख की आबादी वाले निकायों में बिलासपुर नगर निगम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : Digital Fraud Prevention : डिजिटल फ्रॉड रोकने पर फोकस, साइबर सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव के सख्त निर्देश
CM विष्णुदेव साय ने उपलब्धि पर जताई खुशी : PM SVANidhi Scheme Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों और पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है।
बता दें कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी बैंक से कर्ज दिया जाता है। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक मदद देने के साथ डिजिटल लेनदेन से जोड़ना है।
यह भी पढ़ें : Online Smart Classroom : ऑनलाइन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का होगा शुभारंभ
ख़बरें और भी हैं :Atal Vishwas Patra : अटल विश्वास पत्र को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज, स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर सख्त निर्देश



