सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । देवउठनी एकादशी के मौके पर कोंडागांव के बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। घरों में पूजा-पाठ और तुलसी विवाह की तैयारियों के लिए लोग खरीदारी करने पहुंचे। (Dev Uthani Ekadashi)
यह भी पढ़ें : Black magic : तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर गंभीर आरोप
गन्ने, फूल-मालाओं और मौसमी फलों की जमकर हुई खरीदारी : Dev Uthani Ekadashi
बाजारों में गन्ने, फूल-मालाओं, कंदमूल, मौसमी फलों और पूजा सामग्री की दुकानों पर अच्छी रौनक रही। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Guru Nanak Jayanti 2025 : 4 या 5 नवंबर, कब है गुरु नानक जयंती? जानिए गुरुपर्व की सही तारीख और महत्व

तुलसी विवाह की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है और चार महीने से रुके मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाते हैं। इस दिन कई घरों में तुलसी विवाह भी कराया जाता है।
यह भी पढ़ें : Bastar Olympic 2025: खेलों के इस पर्व में उमड़ा उत्साह, 688 खिलाड़ियों ने किया दमखम का प्रदर्शन
हल्की बारिश के बावजूद बाजारों में बनी रही चहल-पहल : Dev Uthani Ekadashi
हालांकि, अकवन तूफान के असर से आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
यह भी पढ़ें : Goncha Festival 2026 : जगदलपुर में गूंजेगा ऐतिहासिक गोंचा महापर्व, 9 दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान
ख़बरें और भी हैं : Women Chhath Festival Earnings : छठ पर्व पर सूप-दउरा और अलता की खूब बिक्री, जीविका दीदियों ने की अच्छी कमाई


