सीजी भास्कर, 26 नवंबर। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर सरकार की चिंता (Bangladesh Government) बढ़ गई है। ढाका लौटने की अटकलों के बीच बांग्लादेश सरकार ने उनकी वापसी टलवाने के लिए कई देशों से कूटनीतिक संपर्क किया है।

अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के राजदूतों से मुलाकात Bangladesh Government
24 नवंबर को बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के राजदूतों से मुलाकात की। इसके अलावा चीन, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई।
कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
बांग्लादेश सरकार का मानना है कि शेख हसीना की वापसी से देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ (Bangladesh Government) सकती है। आशंका जताई जा रही है कि उनके समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर सकते हैं, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद शेख हसीना भारत आ गई थीं और तब से नई दिल्ली में रह रही हैं। उनके खिलाफ बांग्लादेश में कई मामले दर्ज हैं और कुछ मामलों में उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच
फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति (Bangladesh Government) नहीं है, लेकिन इस मुद्दे पर बांग्लादेश की कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
खबरें और भी हैं : Tata Steel Deal : टाटा स्टील डील के बाद APL Apollo का शेयर 33% लुढ़का, ब्रोकरेज ने दिया ₹2,220 का टारगेट



