सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । रायपुर के तेलीबांधा स्थित iNext Apple Store में हुई करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस आज खुलासा करने वाली है। इस वारदात में मध्यप्रदेश के कंजर गिरोह का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरोह की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। (Apple Store Theft Case)
यह भी पढ़ें : Raipur Chori : बेटे की मौत के बाद मिले 4 लाख रुपये भी ले गए चोर, सूने मकान से 7.50 लाख का माल पार

173 आईफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी : Apple Store Theft Case
दरअसल, 31 अक्टूबर की रात चोरों ने मरीन ड्राइव के सामने स्थित Apple Store को निशाना बनाया था। चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसे और 173 आईफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 1.89 करोड़ रुपये बताई गई थी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Theft Case : भिलाई में डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
कंजर गिरोह की भूमिका पर पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच (Apple Store Theft Case) शुरू की थी। अब पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की पहचान, गिरोह की भूमिका और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर जानकारी दे सकती है।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime : सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Durg Crime : निर्वाचन गोदाम से मतपेटी चोरी करने वाला युवक और कबाड़ी गिरफ्तार, 6 पेटियां व ई-रिक्शा जब्त


