सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर सकी। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल की फील्डिंग रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। (Shubman Gill Fielding Mistake)
यह भी पढ़ें : ICC ODI Ranking : वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार, देखें टॉप-10 बैटर की लिस्ट
शुरुआती ओवरों में भारत ने लगाई थीं तीन स्लिप फील्डर : Shubman Gill Fielding Mistake
दरअसल, भारतीय टीम ने शुरुआती ओवरों में तीन स्लिप फील्डर लगाए थे, लेकिन कुछ ओवर बाद तीसरी स्लिप हटा दी गई। इसके बाद पहली और दूसरी स्लिप के बीच दूरी बढ़ा दी गई, ताकि तीसरी स्लिप की जगह को कवर किया जा सके।
यह भी पढ़ें : शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’

आकाश दीप की गेंद पर भारत ने गंवाया बड़ा मौका
इसका नुकसान भारत को तब हुआ, जब आकाश दीप की गेंद पर टॉम लैथम का कैच तीसरी स्लिप की दिशा में गया, लेकिन वहां कोई फील्डर मौजूद नहीं था। इसके अलावा दिनभर गेंद कई बार तीसरी स्लिप के पास से निकलती रही और भारत को विकेट लेने के मौके गंवाने पड़े।
गिल ने पूरे दिन फील्डिंग में नहीं किया बदलाव : Shubman Gill Fielding Mistake
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय गेंदबाजों की गेंदों पर कम से कम पांच ऐसे मौके बने, जब तीसरी स्लिप पर फील्डर की कमी महसूस हुई। इसके बावजूद कप्तान गिल ने फील्डिंग में बदलाव नहीं किया।
पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 246 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बना लिए। अब गिल की स्लिप फील्डिंग रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।
ख़बरें और भी हैं :India vs New Zealand Test : 70 रन पर 5 विकेट गंवाकर भी संभली न्यूजीलैंड, निकोल्स-फिलिप्स ने ठोके 173 रन; पंत-पडिक्कल की चूक भारत को पड़ी भारी



