सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में कन्हैया नाला से 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोसाबाड़ी गांव निवासी जाशूम पोर्ते के रूप में हुई है। (Youth Dead Body Found)
यह भी पढ़ें : Bemetara Shivnath River Body : शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव
युवक की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं : Youth Dead Body Found
ग्रामीणों की सूचना पर लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
गौरतलब है कि करीब 19 महीने पहले इसी गांव में एक नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : Manendragarh unknown youth’s body found : भूतहिया नाला के पास खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
ख़बरें और भी हैं :Mandir Hasaud Murder Case : मंदिर हसौद हत्याकांड में पार्षद समेत चार गिरफ्तार, महानदी किनारे मिला था युवक का शव


