सीजी भास्कर, भिलाई/दुर्ग डेस्क 28 नवंबर 2026। भिलाई नगर निगम चुनाव (Bhilai Nagar Nigam Election Congress) को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-4 में आयोजित पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में लंबे अंतराल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), विधायक देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत (Sukhdev Bhagat) एक ही मंच पर नजर आए। इस एकजुटता के जरिए कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपनी चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : UAE से भारत लाया गया 1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी, 30 नवंबर तक EOW रिमांड
भूपेश बघेल ने भरी हुंकार
कार्यकर्ता सम्मेलन (Bhilai Congress Workers Convention) को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने महंगाई, बढ़े हुए बिजली बिल और राशन वितरण व्यवस्था की खामियों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। बघेल ने दावा किया कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस इस बार भी भिलाई नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट
देवेंद्र यादव का बड़ा बयान
मंच से विधायक देवेंद्र यादव ने टिकट वितरण को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में केवल ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाना चाहिए, जो लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने भी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर (Smart Meter Controversy CG) के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कई उपभोक्ताओं को मिल रहे हजारों रुपये के बिजली बिलों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल दागे।
यह भी पढ़ें : Former CJI BR Gavai Letter to President : पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल!
भूपेश-देवेंद्र की जुगलबंदी बनी चर्चा
लंबे समय बाद भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के एक साथ मंच साझा करने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे भिलाई की राजनीति में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म कर एकजुट संदेश देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गजों के जुटान और सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवरों ने भिलाई में निकाय चुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह एकजुटता चुनावी मैदान में कितना असर दिखाती है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Sick Baby Elephant : रायगढ़ के खेत में बीमार हालत में पड़ा मिला 6 साल का हाथी का बच्चा!



