CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

By Newsdesk Admin
29/11/2026
Share
Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत
सीजी भास्कर, 29 नवम्बर । महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगी और 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। (Mahadev Betting Case)

हिमांशु पर आरोप है कि उन्होंने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए थे। हालांकि, हिमांशु ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सौरभ से किसी तरह का लेन-देन होने से इनकार किया है।

 

यह भी पढ़ें : Babu Khemani Arrest : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के दो गुर्गे गिरफ्तार

 

बचाव पक्ष ने कहा- 15 करोड़ के लेन-देन का कोई ठोस सबूत नहीं : Mahadev Betting Case 

हिमांशु के वकील फैजल रिजवी ने अदालत में दलील दी कि 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप के समर्थन में कोई बैंक ट्रांजेक्शन या अन्य ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमांशु किसी बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, बल्कि एक लॉ फर्म में काम करते हैं।

हिमांशु ने भी पूछताछ के दौरान ईडी के सभी सवालों का जवाब देने का दावा किया। उनका कहना है कि एजेंसी के पास सौरभ चंद्राकर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए लेने का कोई प्रमाण नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

 

Contents
  • बचाव पक्ष ने कहा- 15 करोड़ के लेन-देन का कोई ठोस सबूत नहीं : Mahadev Betting Case 
  • जेल में जान का खतरा बताया, सुरक्षा देने के निर्देश
  • दुबई में मुलाकात और 15 करोड़ रुपए के कथित लेन-देन की जांच : Mahadev Betting Case 
  • तलाशी में मिले नोट्स में हवाला और करोड़ों के लेन-देन का जिक्र
  • कंपनी के राजस्व में एक साल में बड़ी बढ़ोतरी, बैंक खातों की भी जांच : Mahadev Betting Case 

जेल में जान का खतरा बताया, सुरक्षा देने के निर्देश

अदालत में पेशी के दौरान हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल में सुरक्षा देने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अदालत में आवेदन भी दिया। अदालत ने जेलर को जेल के नियमों के अनुसार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो

दुबई में मुलाकात और 15 करोड़ रुपए के कथित लेन-देन की जांच : Mahadev Betting Case 

ईडी के अनुसार, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान हिमांशु शेखर का नाम सामने आया था। एजेंसी ने सौरभ को 13 नवंबर को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। 19 नवंबर तक चली पूछताछ में सौरभ ने कथित तौर पर बताया कि केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे।

जांच एजेंसी हिमांशु और सौरभ के बीच दुबई में हुई मुलाकातों की भी पड़ताल कर रही है। हिमांशु ने पूछताछ में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, वसीम कुरैशी और सुमित कोचर से दुबई के विला नंबर 45 में मुलाकात की बात स्वीकार की थी। हालांकि, उन्होंने मुलाकात की तारीख 3 अक्टूबर 2023 बताई और अपने लेन-देन को पेशेवर फीस बताया।

हिमांशु के मुताबिक, उन्हें वसीम कुरैशी से 25 लाख रुपए और प्रमोटरों से 40 लाख रुपए बैंक खाते के जरिए मिले थे। ईडी का कहना है कि वह 15 करोड़ रुपए और नकद किस्तों से जुड़े आरोपों का संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : बैज का आरोप – महादेव ऐप का पैसा बीजेपी नेताओं के पास जा रहा: कहा, सरकार ने प्रमोटर्स की गिरफ्तारी का दावा किया, लेकिन वे दुबई में कथा सुनते दिखे…

तलाशी में मिले नोट्स में हवाला और करोड़ों के लेन-देन का जिक्र

ईडी ने 21 नवंबर को दिल्ली में हिमांशु से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी के आवेदन के मुताबिक, पंचशील पार्क स्थित घर से हाथ से लिखे कुछ नोट मिले। इनमें ‘मुंबई हवाला राजू भाई’, ‘वसीम’ और दिल्ली-मुंबई में रकम भेजने से जुड़े उल्लेख मिले हैं।

एक अन्य नोट में 10 करोड़, 15 करोड़, 35 करोड़ और 45 करोड़ रुपए के साथ हर महीने 60 करोड़ रुपए देने का हिसाब लिखा होने की बात कही गई है। इसमें ‘7 मंथ्स प्लान’ का भी उल्लेख है। ईडी अब इन नोट्स में दर्ज नामों और कथित हवाला नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Big Break: “सबका नंबर आएगा” Mahadev Online Satta : महादेव ऐप के हवाला नेटवर्क का मास्टर माइंड गिरफ्तार, इस राज्य से किया गया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

कंपनी के राजस्व में एक साल में बड़ी बढ़ोतरी, बैंक खातों की भी जांच : Mahadev Betting Case 

ईडी ने हिमांशु से जुड़ी कंपनी यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय रिकॉर्ड का भी हवाला दिया है। एजेंसी के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक कंपनी में हिमांशु की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 52.66 लाख रुपए था, जो 2023-24 में बढ़कर 15.55 करोड़ रुपए हो गया।

ईडी ने हिमांशु के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 के दौरान 22.50 लाख, 58.50 लाख और 14.40 लाख रुपए जमा होने से जुड़े संदेशों का भी उल्लेख किया है। एजेंसी के आवेदन में 9 नवंबर को उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में करीब 2.08 करोड़ रुपए बैलेंस होने की बात कही गई है। ईडी इन रकमों के स्रोत की जांच कर रही है।

हिमांशु ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर 65 लाख रुपए को पेशेवर फीस बताया है। एजेंसी का कहना है कि वह कथित 15 करोड़ रुपए और नकद भुगतान से जुड़े पूरे लेन-देन का हिसाब जानना चाहती है।

 

यह भी पढ़ें : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..

 

ख़बरें और भी हैं :भिलाई शिवसेना जिलाध्यक्ष चला रहा था महादेव सट्टा ऐप:म्यूल अकाउंट के जरिए आता पैसा, बताता प्रॉपर्टी डीलिंग का था, 2 आरोपी गिरफ्तार

Jal Jeevan Mission Raigarh : काम बंद करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, अक्टूबर तक 378 योजनाएं होंगी पूरी
Online Fraud :  लिफ्ट का झांसा देकर 45 हजार की ठगी, दो गिरफ्तार
Durg Road Accident Case : बेटे की लापरवाही बनी मां की मौत की वजह, तेज रफ्तार बाइक हादसे में गई जान
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Chit Fund Fraud :  चिटफंड कंपनी की संचालक और CEO को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Mahadev Betting Case : हिमांशु ने पूछताछ के…

Korba Child Marriage
Korba Child Marriage : कोरबा में नाबालिग की शादी रुकवाई, परिजनों को दिलाई बाल विवाह न कराने की शपथ

Korba Child Marriage : सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने…

Road Divider Construction
Road Divider Construction : धमतरी में 1 करोड़ से ऊंचे होंगे सड़क के डिवाइडर, मवेशियों से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक

धमतरी शहर में सड़क हादसों का खतरा कम…

Kasdol Fire Incident
Kasdol Fire Incident : कसडोल में मोबाइल-कंप्यूटर दुकान में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में रविवार तड़के…

Chhattisgarh Cricket Team
Chhattisgarh Cricket Team : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 17 साल के विकल्प तिवारी को मिली कप्तानी

विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?