CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Beo Suspended : विष्णु सरकार की महत्वपूर्ण कार्य में बरती लापरवाही, संभाग कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड

Beo Suspended : विष्णु सरकार की महत्वपूर्ण कार्य में बरती लापरवाही, संभाग कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share
Beo Suspended
Beo Suspended

सीजी भास्कर, 07 जून : बस्तर जिले में चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदलपुर मानसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Beo Suspended) कर दिया गया है। यह कार्रवाई कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह के अनुमोदन पर प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन द्वारा की गई है।

जारी आदेश के अनुसार श्री भारद्वाज ने युक्तियुक्तकरण हेतु विकासखंड जगदलपुर से जिला स्तरीय समिति को कई स्तरों पर त्रुटिपूर्ण और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की। जैसे नगरनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कनिष्ठ शिक्षक को वरिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षक को कनिष्ठ दिखाया गया। इसके अतिरिक्त, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिन्दी माध्यम), सेजेस, जगदलपुर की संवर्ग संबंधी जानकारी में भी गलत विवरण प्रस्तुत किया गया, जहां ई संवर्ग की शाला को टी एवं ई दोनों संवर्ग में रिक्त पदों सहित दर्शाया गया।

इसके अलावा वरिष्ठता निर्धारण, स्वीकृत एवं रिक्त पदों की सूचना में भी अनेक विसंगतियाँ पाई गईं। श्री भारद्वाज की यह कार्यप्रणाली न केवल राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के विपरीत है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील नियम 1966 का भी उल्लंघन है।

इन गंभीर त्रुटियों के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित (Beo Suspended) कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
CG News 🛑 दर्दनाक हादसा : कार बाईक टक्कर में एक मौत, दो घायल 🛑 मृतक South Eastern Coalfields Limited का है कर्मचारी
Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा
Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?