CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन

हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। OHE तार की करंट से झुलसे श्रमिक की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पिछले पांच दिनों से अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

Contents
  • जानिए कैसे हुआ हादसा
  • रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा
  • रेलवे में श्रम कानून का खुला उल्लंघन
  • रेल अफसरों पर ठेकेदार को बचाने का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के डिपो में रेलवे प्रशासन और ठेकेदार से मदद नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने बुधवार की देर रात तक DRM ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने मदद नहीं मिलने पर अब उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

इस हादसे में श्रमिक की मौत के बाद परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पिछले 5 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन, रेलवे प्रशासन और ठेकेदार ने अब तक प्रताप बर्मन और उसके परिवार को किसी तरह से आर्थिक सहायता नहीं दी है। इसके चलते रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश भड़क गया है।

सिरगिट्‌टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि हादसे में बुरी तरह से झुलसे श्रमिक का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह अस्पताल से सूचना मिली कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी प्रताप बर्मन रेलवे में ठेका श्रमिक था। वो कोचिंग डिपो में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था।

23 अगस्त को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्स्ट्रा कोच का एसी सुधारते समय प्रताप बर्मन OHE तार की करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजन का आरोप है कि, बिजली सप्लाई बंद किए बगैर ही प्रताप को कोच के ऊपर चढ़ा दिया गया था।

सुरक्षा से खिलवाड़, अफसर और ठेकेदार की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ। हादसे के बाद बुरी तरह से झुलसे प्रताप को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

इस हादसे के बाद परिजन और समाज के लोगों में रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है।

वजह यह है कि अब तक पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं मिली है।

वहीं, घटना के बाद रेलवे प्रशासन और ठेकेदार ने जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे नाराज परिजन और समाज के लोगों ने बुधवार को DRM ऑफिस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रताप बर्मन और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उनकी मांग है कि श्रमिक प्रताप बर्मन के परिवार को मुआवज़ा देने और नौकरी की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर रेलवे प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन तेज किया जाएगा।

रेलवे में श्रम कानून का खुला उल्लंघन

परिजनों का आरोप है कि, रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग में काम के लिए सुरक्षा के कड़े नियम है।

चाहे रेलकर्मी हो या फिर ठेका श्रमिक, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है। 

रेलवे में काम के दौरान सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन, श्रमिक की जान बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। रेलवे में सीधे तौर पर श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है।

रेल अफसरों पर ठेकेदार को बचाने का आरोप

धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि, रेलवे के अधिकारी ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

किसी भी ठेका कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जाती है। 
लेकिन, रेलवे प्रशासन इस मामले में ठेकेदार के बचाव में काम कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस हादसे के लिए जवाबदेही तय की जाए और दोषी रेल अफसरों के साथ ही ठेका कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
भिलाई उप चुनाव में कांग्रेस को जोर का झटका, पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले कर लिया भाजपा प्रवेश, चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित
Mahanadi Reservoir Project : भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 570 तालाबों में भरा गया पानी
Rice Procurement Irregularities Gariaband: धान खरीदी बंद होते ही संग्रहण केंद्रों में पावती का खेल, 600 ट्रकों की एंट्री अब भी पेंडिंग
रायपुर से गुजरने वाली 30+ ट्रेनों का किराया बढ़ेगा, 500KM से अधिक ट्रैवल करने वाले 30 हजार यात्रियों पर असर..
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?